+91 9289088161

support@saptashati.org

Dwarka, New Delhi, India

दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन के 1 साल पर संध्या सिंह, पारुल गुप्ता व अनन्या सिंह ने झुग्गी बस्ती के बच्चों संग जश्न मनाया। Education
March 31, 2026 Education

दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन के 1 साल पर संध्या सिंह, पारुल गुप्ता व अनन्या सिंह ने झुग्गी बस्ती के बच्चों संग जश्न मनाया।

संवाददाता बृजेश कुमार

दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन की संचालक और समाजसेवी संध्या सिंह ने ‘दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन’ के पूरे एक साल होने के खुशी में झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ जश्न मनाया गया जिसमें बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की आयोजन किया गया बच्चों ने डांस, गायन खेल आदि कार्यक्रम किये जिसमें बच्चों को मंच दिखाने का अवसर भी मिला तथा उनको पुरस्कार भी दिए गए।

आपको बता दें कि पूरे एक साल से संस्था ने जरूरतमंद महिलाओं व बालिकाओं के लिए सिलाई और बच्चों को एक क्लासरूम बनाकर पढ़ाया जिसमें जैसे अंग्रेजी, गणित आदि विषय पढ़ाए जाते हैं और उनकी बेटी अनन्या सिंह भी मिलकर बच्चों को शिक्षा देने का काम कर रही हैं।

वह बहुत ही सराहनीय कार्य है संस्था की डायरेक्टर पारुल गुप्ता व कोषाध्यक्ष अनन्या सिंह, विष्णु कुमार अजीत कुमार लालचंद का भी बहुत सहयोग मिल रहा है।

वैसे आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह संस्था केवल 1 साल पहले ही जुड़ी है लेकिन हमेशा से ही लोगों की मदद करती चली आ रही है। लॉकडाउन हो या उससे पहले वह हमेशा से ही झुग्गी बस्तियों में जाकर राशन, कपड़े, दवाइयां फल आदि वितरित करती रही है।

उनके इन कार्यों को देखते हुए दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन संस्था को सम्मानित किया गया जिससे वह और मेहनत से लोगों की मदद कर सकें। इसी कड़ी में ‘दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन’ से जुड़ी सविता शर्मा फाउंडेशन पूरी दिल्ली में लोगों की मदद करने के लिए तैयार है।