July 23, 2026
General
समाजसेवी को राष्ट्रीय पहचान मेधाविनी सेवा सम्मान
समाजसेवा को राष्ट्रीय पहचान, 'मेधाविनी सेवा सम्मान'
नई दिल्ली, (पंजाब केसरी): दिल्ली विश्वविद्यालय के सर शंकर लाल कॉन्सर्ट हॉल में आयोजित 'संकल्प दिवस' समारोह में समाजसेवा के कार्यों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया गया। राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मान प्रदान किया गया।
इसी क्रम में समाजसेविका संध्या सिंह को उनके लंबे समय से किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए 'मेधाविनी सेवा सम्मान" से नवाजा गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर मुख्य अतिथि रहीं, जबकि नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज नेअध्यक्षता की। अलका इनामदार ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। वहीं मुकुल कानिटकर और प्रो. वी.एस. नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने के बाद संध्या सिंह ने इसे दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का | परिणाम बताया।